TRT Vs LNS, The Hundred: द हंड्रेड 2026 का आठवां मुकाबला बीते रविवार, 26 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) ने 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके मेहमान टीम लंदन स्पिरिट (London Spirit) को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो बेन डकेट (Ben Duckett) रहे, जिन्होंने 47 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाकर ट्रेंट रॉकेट्स के लिए 75 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स के कैप्टन सैम बिलिंग्स ने ही टॉस जीतकर लंदन स्पिरिट को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। उनके लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे बड़ी पारी खेली और 24 गेंदों पर 1 चौका 4 छक्के लगाकर 39 रन जोड़े।

बेबी एबी के अलावा लंदन स्पिरिट के लिए कप्तान लियाम लिविंगस्टोन (24 गेंदों पर 33 रन), जेम्स रेव (15 गेंदों पर 26 रन) और लुआन ड्रे प्रिटोरियस (14 गेंदों पर 24 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े।

बात करें ट्रेंट रॉकेट्स के गेंदबाज़ों की तो कैल्विन हैरिसन ने 20 गेंदों पर 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, वहीं क्रेग ओवरटन ने भी 20 गेंदों पर 40 रन देकर दो विकेट झटके। इनके अलावा मोहम्मद आमिर, मैट हेनरी, मिचेल सेंटनर और लुईस ग्रेगरी ने भी एक-एक विकेट लिया।

यहां से अब मेजबान TRT के सामने जीत हासिल करने के लिए 160 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए बेन डकेट ने एक छोर संभाला और 47 गेंदों पर 159.57 की स्ट्राइक रेट से 75 रन ठोक दिए। उनके अलावा टॉम बैंटन ने 14 गेंदों पर 22 रन, सैम बिलिंग्स ने 10 गेंदों पर 22 रन और क्रेग ओवरटन ने 6 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर ट्रेंट रॉकेट्स ने 98 गेंदों पर लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

बताते चलें कि लंदन स्पिरिट के लिए एडम मिल्ने और एंड्रयू टाई ने 2-2 विकेट झटके, वहीं डेविड विली और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौर करें द हंड्रेड 2026 में ट्रेंट रॉकेट्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की है। वो पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ लंदन स्पिरिट को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। वो पॉइंट्स टेबल पर बिना किसी अंक के सांतवीं पॉजिशन पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार