29 दिसंबर।  सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के दो दिग्गज स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स एक दूसरे के साथ कहा- सुनी करते हुए देखे गए हैं।  बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड पर किसी बात कर बहस करते हुए नजर आए। स्टुअर्ट ब्रॉड भी बेन स्टोक्स के साथ बहस जारी रखते है।

Advertisement

वहीं इस बहस को देखकर कमेंटेटर भी नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर में दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ। हालांकि दोनों के बीच हुई यह लड़ाई बहस का मुद्दा नहीं बनी।

Advertisement

इस समय इंग्लैंड की टीम चौथे दिन लक्ष्य का पीछा कर रही हैं। सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 212 रनों की दरकार है। दूसरी पारी में इंग्लैंड के 3 विकेट गिर चुके हैं। साउथ अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी 272 रनों पर सिमट गई है। ऐसे में अब इंग्लैंड की टीम संभल कर लक्ष्य का पीछा कर रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार