IPL 10: प्लेऑफ से पहले पुणे सुपरजाएंट, मुंबई इंडियंस औऱ केकेआर के लिए एक साथ आई बुरी खबर

Updated: Mon, May 15 2017 12:35 IST

15 मई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एक साथ प्लेऑफ से पहले झटका लगा है। तीनों टीमों के एक-एक अहम खिलाड़ी इन महत्वपूर्ण मैचों से बाहर हो गए हैं। 

पुणे सुपरजाएंट के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिस वोक्स प्लेऑफ के मुकाबलों से बाहर हो गए हैं औऱ वापस अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं।   

आपको बता दें कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल खेल रहे सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया था कि वह 14 मई के बाद वापस इंग्लैंड लौट जाएं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

ये तीनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और 1 जून से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ेगे। इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले ट्रेनिंग कैप के लिए स्पेन जाएगी। 

इससे पहले आईपीएल खेल रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बाकी खिलाड़ी आयरलैंड वन डे सीरीज से पहले वापस लौट गए थे। जिसमें गुजरात लायंस के जेसन रॉय, दिल्ली डेयरडेविल्स के सैम बिलिंग्स का नाम शामिल हैं। इसमें इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर की टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन भी शामिल थे लेकिन वह किंग्स इलेवन पंजाब के बाकी बचे अहम मुकाबलों के लिए भारत आए थे। 

आईपीएल 10 का पहला क्वालिफायर मैच मंगलवार (16 मई) को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में पुणे की टीम को बेन स्टोक्स की कमी जरूर अखरेगी।    PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें