लंदन, 3 अक्टूबर | हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को साल के प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पीसीए) द्वारा साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। स्टोक्स ने इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में उन्होंने नाबाद 135 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई थी।

Advertisement

बीबीसी ने स्टोक्स के हवाले से लिखा है, "आपको जब यह अवॉर्ड मिलता है तो आपको काफी गर्व महसूस होता है क्योंकि आपके साथी इसके लिए आपको वोट देते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमने 2019 में एक टीम के तौर पर जो किया वो शानदार है। विश्व कप जीतना, एशेज ड्रॉ कराना, ऐसा सीजन शानदार रहा। इस पर मुझे गर्व है।"

स्टोक्स इसी के साथ यह अवॉर्ड पाने वाले इंग्लैंड के छठे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रयान हिग्गिंस, डोमिनिक सिब्ले और सिमोन हार्मर को पीछे छोड़ा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार