भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके बल्लेबाज पहले ही सेशन में घुटने टेकते दिखे। पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवा दिए और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 112 रनही लगे थे।

Advertisement

इस सेशन में बेन स्टोक्स आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे और जिस गेंद पर वो आउट हुए उसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। जडेजा लंच से पहले आखिरी ओवर कर रहे थे और उनके इस ओवर की पहली ही गेंद काफी नीची रही और गेंद स्टोक्स के बल्ले को मिस करते हुए उनके जूते पर जा लगी। स्टोक्स विकेटों के बिल्कुल सामने थे और यही कारण था कि उन्होंने अंपायर की तरफ देखे बिना ही पवेलियन की तरफ चलना शुरू कर दिया।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद स्टोक्स क्रीज पर आए थे और इंग्लिश टीम को अपने कप्तान से काफी उम्मीदें थी लेकिन स्टोक्स बदकिस्मत रहे कि उन्हें एक बहुत नीची गेंद मिली जिसके आगे वो कुछ नहीं कर सकते थे। स्टोक्स की जगह अगर कोई और बल्लेबाज भी होता तो वो भी शायद इस गेंद पर आउट हो जाता।

Also Read: Live Score

स्टोक्स के इस गेंद पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी रांची की पिच को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बाकी है ऐसे में हो सकता है कि जो लोग अभी पिच पर सवाल उठा रहे हैं वो भारतीय पारी के बाद अपने विचार बदल दें। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में ही पिच को लेकर तस्वीर साफ हो पाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार