10 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। हालांकि युवराज सिंह इन दिनों इंटरनेशनल  क्रिकेट से गायब है लेकिन उन्होंने अभी तक जो कुछ भी भारतीय क्रिकेट के लिए किया है वो असाधारण कारनामा है। क्रिकेट फैन्स युवराज सिंह की नेशनल क्रिकेट टीम में वापसी को लेकर इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने खोला कोहली के बारे में ऐसा राज जो फैन्स को रास नहीं आएगा

Advertisement

सभी क्रिकेट फैन्स दिल में ये आस लगाए बैठे हैं कि युवी किसी फाइटर की तरह एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करेंगे। ऐसे इसलिए क्रिकेट फैन्स उम्मीद लगाए हैं क्योंकि युवराज एक फाइटर हैं इसका सबूत युवी ने कई बार दिया है। ब्रेकिंग: इस युवा कप्तान का नाम जुड़ा आंतकवादी संगठन से

Advertisement

यहां पढ़िए क्यों युवराज सिंह एक फाइटर लैजेंड हैं।

“जब एक युवा है, देश के लिए खेलने के लिए इच्छुक, चोट से परेशान या फार्म में नहीं होता है तो उसे निराशा होती है यहां तक की झुंझलाहट और क्रोध आता है। लेकिन एक बार आप मौत के साथ करीबी मुठभेड़ करते हैं तो आपको जीवन के वास्तविक मूल्य का एहसास होता है।“

“क्रिकेट मेरी जिंदगी है। कैंसर से पहले, मैं खुश था। मैं अपने कैरियर के बारे में ज्यादा सोचता था किया। लेकिन  कैंसर जैसी बिमारी से लड़ने के बाद मेरी सोच पूरी तरह से बदल गई है। लेकिन अब मैं सामान्य रूप से सांस लेने के लिए खुश हूं। मैं अब अपने जीवन को वापस पाकर मैं बेहद ही खुश हूं।“

"मैंने अपने खेल पर बहुुत मेहनत की है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी मां शक्ति की एक वास्तविक स्तंभ है। मैं जब कैंसर से जुझ रहा था तो मेरी मां हर वक्त प्रार्थना करते रहती थी। मेरे लिए मेरी मां ने जो बलिदान दिया है वो अद्भभूत हैं। जब मैं मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरता हूं तो वह हर समय प्रार्थना करते रही थी। मेरी मां ने मुझे आजतक बल्लेबाजी करते हुुए नहीं देखा है। मां ऐसी ही होती है, ये सच है।“

Advertisement

यहां देखिए युवराज सिंह का हैरान करने वाला वीडियो

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार