टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच को गंवाने के साथ भारत पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। फिलिप साल्ट ने जोस बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। बटलर 36 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साल्ट ने मोर्चा संभाला।

Advertisement

साल्ट ने कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ 28 रन, जबकि जैकब बेथेल (13) के साथ 40 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सैम करन के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 रन जुटाए।

साल्ट 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि करन ने 24 गेंदों में 4 चौकों के साथ 41 रन की नाबाद पारी खेली। मेहमान टीम की तरफ से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट निकाला।

विशाल लक्ष्य का दबाव टीम इंडिया पर नजर आया। भारतीय खेमा सिर्फ 11.4 ओवरों में 76 रन पर ऑलआउट हो गया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 1.5 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की।

अभिषेक 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने सूर्यवंशी का विकेट भी गंवा दिया, जो 2 छक्कों के साथ 13 रन बनाकर आउट हुए। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। मेहमान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजों के अलावा, ईशान किशन (13) और अक्षर पटेल (10) ही दहाई का आंकड़ा छू सके।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का दबाव टीम इंडिया पर नजर आया। भारतीय खेमा सिर्फ 11.4 ओवरों में 76 रन पर ऑलआउट हो गया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 1.5 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज के शेष दो मुकाबले 9 और 11 जुलाई को क्रमश: ब्रिस्टल और साउथैम्प्टन में खेले जाने हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार