ICC Women's T20 World Cup 2026 Final, ENG-W vs AUS-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी (Beth Mooney) ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने डैनी वायट-हॉज (Danni Wyatt-Hodge) का मुश्किल कैच लपककर इंग्लैंड को पावरप्ले में दूसरा बड़ा झटका दिया। 

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (5 जुलाई) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा।

Advertisement

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी जोन्स के सिर्फ 6 रन पर आउट होने के बाद टीम की उम्मीदें इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज पर टिकी थीं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए उनकी पारी का भी अंत कर दिया।

यह विकेट इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिला। गेंदबाजी कर रही तेज गेंदबाज एन्नाबेल सदरलैंड ने एक बैक ऑफ लेंथ गेंद लेग स्टंप की तरफ डाली, जिस पर डैनी वायट-हॉज ने ग्लांस करने की कोशिश में हल्का सा किनारा लगा बैठीं। विकेट के बिल्कुल पास खड़ी बेथ मूनी ने पहले अपने बाईं ओर शानदार मूवमेंट किया। शुरुआत में गेंद उनके दस्तानों से निकल गई, लेकिन उन्होंने गेंद पर नजर बनाए रखी और तुरंत बाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पूरा कर लिया।

फील्ड अंपायरों ने शुरुआत में इसे वाइड करार दिया और बल्लेबाज को नॉट आउट दिया। इसके बाद कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने बेथ मूनी से बातचीत करने के बाद डीआरएस लेने का फैसला किया। अल्ट्राएज में साफ स्पाइक दिखाई दिया, जिसके बाद तीसरे अंपायर ने ऑन-फील्ड फैसला पलटते हुए डैनी वायट-हॉज को आउट करार दिया।

VIDEO:

Advertisement

इस तरह डैनी वायट-हॉज की पारी 9 गेंदों में सिर्फ 8 रन पर समाप्त हुई और इंग्लैंड ने पावरप्ले के अंदर ही 32 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। नेट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में 58 रन की जुझारू कप्तानी पारी खेली, जबकि आखिरी ओवरों में फ्रेया कैम्प ने अहम पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 44 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार