महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के मुकाबले में एक शानदार स्टंपिंग देखने को मिली। रेणुका सिंह ठाकुर की गेंद पर बेथ मूनी ने गुनालन कमलिनी को पलक झपकते ही पवेलियन भेज दिया। कमलिनी क्रीज पर वापसी भी नहीं कर पाईं और सस्ते में ही पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि इस विकेट से मुंबई की जीत पर कोई असर नहीं पड़ा।

Advertisement

मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। गुनालन कमलिनी (13) और हेले मैथ्यूज (22) जल्दी आउट हो गईं। कमलिनी की विकेट जबदस्त स्टंपिंग के रुप में आई।

दरअसल पारी का तीसरा और अपना दूसरा ओवर डाल रही रेणुका सिंह ठाकुर ने ओवर की आखिरी गेंद लेंथ पर, ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। गुनालन कमलिनी आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गईं। पीछे बेथ मूनी ने गेंद को लपकते ही बेहद तेजी से बेल्स उड़ा दीं। अंपायर ने तुरंत थर्ड अंपायर से मदद ली। अल्ट्रा एज में बल्ले का कोई संपर्क नहीं दिखा और रिप्ले में साफ नजर आया कि गुनालन कमलिनी समय रहते अपना पिछला पैर क्रीज के अंदर नहीं ला पाईं। 

VIDEO:

हालांकि ये विकेट टीम के लिए जीत का रास्ता नहीं खोल सका। मुंबई इंडियंस के लिए इसके बाद अमनजोत कौर ने 26 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई।

Advertisement

अंत में निकोला कैरी ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में नाबाद 73 रन जड़े। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 84 रनों की अटूट साझेदारी हुई और मुंबई इंडियंस ने 4 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले गुजरात जायंट्स की ओर से बेथ मूनी (33), कनिका अहूजा (35), जॉर्जिया वेयरहैम (43*) और भारती फुलमाली (36*) ने अहम योगदान दिया और टीम के लिए 192 रन स्कोर खड़ा किया, लेकिन उनकी मेहनत जीत के लिए काफी नहीं रही।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार