Bhuvneshwar Kumar Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि भुवनेश्वर ने पीयूष चावला (Piyush Chawla) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है जिसके साथ ही अब वो आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे कामियाब गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। भुवनेश्वर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए जिसके बाद अब वो पीयूष चावला को पछाड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने 193 विकेट पूरे कर लिए हैं। बात करें अगर पीयूष चावला की तो उनके नाम आईपीएल में 192 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है जिन्होंने 169 आईपीएल मैचों में 214 विकेट झटके हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार 193 विकेट के साथ इस टूर्नामेंट के सबसे सफल तेज गेंदबाज़ हैं। उनके बाद बतौर तेज गेंदबाज़ इस लिस्ट में ड्वेन ब्रावो का नाम दर्ज है, जिन्होंने 161 आईपीएल मैचों में 183 विकेट चटकाए।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

युजवेंद्र चहल - 169 मैचों में 214 विकेट
भुवनेश्वर कुमार - 185 मैचों में 193 विकेट
पीयूष चावला - 192 मैचों में 192 विकेट
सुनील नारायण - 185 मैचों में 187 विकेट
रविचंद्रन अश्विन - 219 मैचों में 185 विकेट
ड्वेन ब्रावो - 161 मैचों में 183 विकेट
जसप्रीत बुमराह - 139 मैचों में 174 विकेट

ऐसा रहा DC vs RCB मैच का हाल

Advertisement

बात करें अगर अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले की तो DC के होम ग्राउंड पर RCB ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाई। DC के लिए केएल राहुल ने सबसे बड़ी पारी खेली और 39 बॉल पर 41 रन बनाए। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 बॉल पर 34 रनों की इनिंग खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या (73*) और विराट कोहली (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर RCB की टीम ने 18.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट के नुकासन पर ये लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत प्राप्त कर ली। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद अब RCB पॉइंट्स टेबल पर पहले औऱ DC चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार