Bhuvneshwar Kumar Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर बीते मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (Royal Challengers Bengaluru) ने 254 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 92 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में RCB के दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की जिसके दम पर उन्होंने वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय भुवेश्वर कुमार ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने विपक्षी कैप्टन शुभमन गिल (07 गेंदों पर 02 रन) और अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज़ राहुल तेवतिया (43 गेंदों पर 68 रन) का विकेट निकाला।

Advertisement

इसी के साथ अब भुवनेश्वर कुमार, वानिन्दु हसरंगा की बराबरी करके एक आईपीएल एडिशन में RCB के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने साल 2026 के IPL में अब तक 26 विकेट चटकाकर ये कारनामा किया है। याद दिला दें कि वानिन्दु हसरंगा ने साल 2022 के IPL सीजन में अपनी गेंदबाज़ी से तूफान उठाया था और बेंगलुरु के लिए 26 विकेट निकाले थे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल हैं, जिन्होंने 2021 में RCB के लिए एक सीजन में 32 विकेट झटके।

एक आईपीएल एडिशन में RCB के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  • हर्षल पटेल (2021) - 32 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (2026)* - 26 विकेट
  • वानिन्दु हसरंगा (2022) - 26 विकेट
  • विनय कुमार (2013) - 23 विकेट
  • युजवेंद्र चहल (2015) - 23 विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score

खास बात तो ये भी है कि भारत के इस महान गेंदबाज़ ने IPL19 की पर्पल कैप भी अपने सिर सजा रखी है। उन्होंने 15 मैचों में 8 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 26 विकेट चटकाए हैं और वो कगिसो रबाडा के साथ सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। इतना ही नहीं, भुवी IPL इतिहास के सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ भी हैं। उनके नाम 205 मैचों में 224 विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार