13 दिसंबर। 15 दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए हैं जिसके कारण उनका वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है।
ऐसे में वनडे टीम में भुवी की जगह फिलहाल दिल्ली के रणजी ट्रॉफी खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया जा सकता है। वैसे अभी बीसीसीआई ने इस बात का ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है लेकिन खबर को लेकर कई मीडिया कर्मियों ने पुष्टी कर दी है।
गौरतलब है कि इसी साल अगस्त माह से भुवी चोट के कारण टीम से बाहर थे उन्हें हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में फिर से वापसी करने का मौका मिला था लेकिन एक बार फिर चोटिल होने से यकिनन भुवनेश्वर कुमार के लिए यह बड़ा झटका है। हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-1 से मात दी है।