Italy Captain Wayne Madsen Injured: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का सातवां मुकाबला सोमवार, 09 फरवरी को स्कॉटलैंड और इटली (Scotland vs Italy) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि ये टूर्नामेंट में इटली का पहला ही मुकाबला है जिसमें उन्हें एक बेहद ही बड़ा झटक लग चुका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इटली टीम के कैप्टन वेन मैडसेन (Wayne Madsen) फील्डिंग के दौरान अचानक से चोटिल हो गए जिसके बाद अब वो पूरे मुकाबले से ही बाहर हो गए हैं। ये पूरी घटना स्कॉटलैंड की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। इटली के लिए ये ओवर थॉमस ड्रेका करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर जॉर्ज मुंसे ने मिड ऑन की तरफ की शॉट खेलकर चौका मारा।

Advertisement

यहां पर ही इटली के कैप्टन वेन मैडसेन ने अपनी टीम के लिए रन बचाने की कोशिश में पूरी जान झोंककर डाइव की जिसके बाद वो जमीन पर अपने कंधे के बल गिरे। इसी कारण उनका शोल्डर डिसलोकेट हो गया और उन्हें दर्द से कराहते हुए मैदान के बाहर जाना पड़ा। गौर करें कि इटली की टीम ने उनकी चोट पर अपडेट देकर ये साफ कर दिया है कि वो अब ये मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

बताते चले कि इस मुकाबले में इटली के कैप्टन ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मुन्से (54 गेंदों पर 84), ब्रैंडन मैकमुलेन (18 गेदों पर 41 रन), माइकल जोन्स (18 गेंदों पर 37 रन) और माइकल लीस्क (05 गेंदों पर 22 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। कुल मिलाकर यहां से ये मुकाबला जीतने के लिए अब इटली की टीम को 208 रनों का टारगेट हासिल करना होगा। यहां क्लिक करके देखे लाइन स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

Advertisement

इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार