कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मैच त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेला गया था। इस मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एंटीगुआ के इमाद वसीम (Imad Wasim) आउट होने के बाद मैदान में अंपायर से जा भिड़े जिसके कारण करीब 5 मिनट तक मैदान पर कोई गेंद नहीं फेंकी गई। 

Advertisement

राइडर्स की तरफ से एंटीगुआ की पारी का 10वां ओवर करने सुनील नारायण ने पहली गेंद इमाद को डाली जो पैड पर लगी। सुनील ने LBW की अपील कर दी, लेकिन अंपायर ने इमाद को नॉट आउट दिया ऐसे में नाइट राइडर्स के कप्तान पोलार्ड ने DRS लिया, जिसके बाद टीवी अंपायर ने वसीम को LBW आउट दिया। इमाद वसीम इस फैसले से नाखुश होकर अंपायर से बहस करने लगे। उन्होंने सबसे अपील करके कहा कि गेंद को आंखें खोल कर देखिए। 

Advertisement

रीप्ले में साफ पता चल रहा है कि गेंद बल्ले का किनारा लेने के बाद पैड से टकराई थी। फाल्कन्स की ओर से हुई अपील के बाद अंपायरों ने कई बार रिप्ले देखा, जिसके बाद इमाद जोकि नाराज होकर डगआउट में चले गए थे उन्हें वापस बुलाया लिया गया। फैसला बदले जाने पर नाइट राइडर्स के कप्तान पोलार्ड को गुस्सा आ गया। इस समय तक तय नहीं था कि इमाद को वापस खेलने दिया जाएगा या नहीं. पोलार्ड इस मुद्दे पर अंपायर से जाकर बहस करने लगे जिसके कारण मैदान में माहौल गर्मा गया था। काफी सोच विचार के बाद वसीम को दोबारा खेलने का मौका दिया गया। 

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान पोलार्ड ने बनाये। उन्होंने 37 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 20 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाये। शमर स्प्रिंगर और फैबियन एलन ने फाल्कन्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाल्कन्स ने मैच को 19 ओवर में 4 विकेट खोकर और 135 रन  बनाकर जीत लिया। जस्टिन ग्रीव्स ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 46(48) रन बनाये। उनके अलावा हसन खान ने 20 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। वहीं इमाद ने नाबाद 36(27) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। नाइट राइडर्स की तरफ से एक-एक विकेट आंद्रे रसेल, अकील होसेन और सुनील नारायण को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार