New Zealand vs West Indies 2nd Test: ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के बाकी खेल में गेंदबाजी और फील्डिंग नहीं करेंगे और बल्लेबाजी करना भी मुश्किल है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार (11 दिसंबर) को इसकी जानकारी दी। बता दें कि बुधवार पहले दिन के खेल के दौरान बाउंड्री रोकने के लिए डाइव करने से टिकनर का कंधा खिसक गया था।

Advertisement

दूसरे सेशन के दौरान चोट लगने के तुरंत बाद टिकनर को हॉस्पिटल ले जाया गया था। वह टीम के साथ मैदान पर रहेंगे लेकिन स्पेशलिस्ट से सलाह के बाद ही खेलने के लिए वापस लौटेंगे।

Advertisement

टिकनर ने पहले लिए न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। पारी के 67वें ओवर में टेविन इमालच के फाइन लेग पर खेले गए शॉट को बाउंड्री पार जाने से रोकने के दौरान उन्हें चोट लगी। इसके बाद टिकनर के स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

2023 के बाद टिकनर का यह पहला टेस्ट मैच था। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मैट हेनरी और नाथन स्मिथ के चोटिल होने के बाद इस मैच के प्लेइंग इलेवन में टिकनर को मौका मिला। उन्होंने चोटिल होने से पहले 16 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए।

टिकनर की गैरमौजूदगी में, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की जिम्मेदारी जैकब डफी, ज़ैक फॉक्स और डेब्यू करने वाले माइकल रे को संभालनी होगी, साथ ही ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की पार्ट-टाइम स्पिन तिकड़ी और कभी-कभी मीडियम-पेसर डेरिल मिचेल भी जरूरत पड़ने पर मदद कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी शुरुआती दिन पर 205 रन पर सिमट गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार