चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (16 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी. 

Advertisement

यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम शुरूआती सफलतांए दिलाने के लिए उनपर निर्भर करती है। 

Advertisement

खलील को क्वाड्रिसेप्स में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है। मेडिकल जांचों से चोट की गंभीरता की पुष्टि हो गई है, जिसमें खलील को 'ग्रेड 2 टियर' का पता चला है। इस चोट को 'हाई-ग्रेड पार्शियल टियर' बताया गया है, जिसमें दाहिने 'रेक्टस फेमोरिस टेंडन' में खिंचाव के साथ-साथ मांसपेशी के 'डायरेक्ट हेड' में पूरी तरह से टूट शामिल है।

उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लंबे रिहैब की सलाह दी गई है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 10 से 12 हफ्ते लगेंगे। इसलिए वह आईपीएल 2026 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 

बता दें कि एमएस धोनी भी चोट के चलते शुरूआती पांच मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं। वहीं तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक उपलब्ध नहीं हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

खलील को चोट केकेआर के खिलाफ मुकाबले के 17वें ओवर के दौरान लगी थी। ओवर की आखिरी गेंद डालने के लिए दौड़ते समय उन्हें अपनी दाईं जांघ में तकलीफ़ महसूस हुई। उन्होंने ओवर जारी रखने की कोशिश की लेकिन ज्यादा दर्द के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनका ओवर गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार