इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत होने में लगभग दो हफ्ते का समय बचा है लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद को एक तगड़ा झटका लग चुका है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और हैदराबाद ने कार्स की जगह साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

इंग्लैंड के चैंपियंस ट्रॉफी अभियान के दौरान कार्स के पैर की अंगुली में चोट लग गई थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। 29 वर्षीय कार्स, जिन्हें SRH ने INR 1 करोड़ के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था, भारत में व्हाइट-बॉल सीरीज़ के दौरान उनके बाएं पैर की अंगुली में लंबे समय से चली आ रही समस्या से जूझना पड़ा।

Advertisement

चोट कुछ समय के लिए ठीक भी हो गई थी और वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में मैदान पर भी उतरे, जिसमें उन्होंने सात ओवर में 69 रन दिए। इसके बाद, चोट फिर उभर आई जिसके कारण उन्हें प्रतियोगिता के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया। उनके रिप्लेसमेंट मुल्डर ने साउथ अफ्रीका के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने तीन मैचों में छह विकेट लिए।

उन्होंने नीलामी में 75L के बेस प्राइस पर खुद को टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें कोई नहीं खरीद सका। ये आईपीएल में उनका पहला मौका होगा। पिछले सीज़न की उपविजेता टीम एसआरएच अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दोपहर के घरेलू मैच से करेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सितारों से सजी पैट कमिंस की टीम इस बार टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार