भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई हैं। एक तरफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और नितीश कु्मार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) फिट हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ हर्षित राणा (Harshit Rana) अभी भी अपनी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए है। वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स दोनों से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

बुमराह-सुंदर-रेड्डी फिट: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी ने पूरी तरह अपनी फिटनेस प्राप्त कर ली है। BCCI के सूत्र ने कहा, "सुंदर तीन और चार सितंबर को हुए मैच सिमुलेशन में फिट घोषित किए गए। वहीं बुमराह और रेड्डी के लिए सात और नौ सितंबर के आसपास फिटनेस टेस्ट व मैच सिमुलेशन की योजना थी। बुमराह और रेड्डी फिट हो गए हैं।" जसप्रीत बुमराह घुटने, नितीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स और वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरे हैं।

हर्षित राणा हुए बाहर: भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं। अपनी इसी चोट के कारण अब वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं। BCCI ने हर्षित के बाहर होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने हर्षित की जगह टीम में यश ठाकुर को चुना है। गौरलतब है कि हर्षित ने साल 2026 में जुलाई के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

अफगानिस्तान T20I के लिए भारत की स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score

2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार