ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (70) और कप्तान आरोन फिंच (69) की शानदार पारी तथा एश्टन एगर (6/30) की बेहतरीन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को बुधवार को 64 रनों से हरा दिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड इस हार के बावजूद पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैक्सवेल के 31 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों से सजी 70 रन तथा फिंच के 44 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन की पारियों के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 17.1 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने 28 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी में फिंच और मैक्सवेल के अलावा जोश फिलिप ने 43 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोयनिस नौ और मिशेल मार्श छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी ने दो विकेट, टिम साउदी ने एक और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने 38, मार्क चापमैन ने 18 और काइल जैमिसन ने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिले मेरेदिथ ने दो, एडम जम्पा ने एक और केन रिचर्डसन ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार