How Can Pakistan Qualify for Champions Trophy Semi Final: न्यूजीलैंड ने बुधवार (19 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। आइए आपको वो समीकरण बताते हैं जिसके तहत पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

Advertisement

इस हार के बाद मोहम्मद रिजवान की टीम ग्रुप ए में -1.200 के नेट रन रेट के साथ तालिका में सबसे नीचे चली गई। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे ग्रुप स्टेज में अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। अगर वो अपने अगले दो मैचों में से एक भी हार जाते हैं, तो पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने पक्ष में बहुत सारे समीकरण लाने की आवश्यकता होगी।

Advertisement

भले ही पाकिस्तान अपने अन्य मैच जीत जाए, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना उसकी गारंटी नहीं है क्योंकि नेट रन रेट तस्वीर में आ सकता है।इसके अलावा, पाकिस्तान को अपने नेट रन रेट में भी सुधार करने की आवश्यकता है, जो ब्लैक कैप्स से हारने के बाद कम हो गया था। पाकिस्तान 2017 में इंग्लैंड और वेल्स में हुए टूर्नामेंट में खिताब जीतने के बाद से गत विजेता है। ऐसे में अगर वो इस बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाते हैं तो ये पाकिस्तानी टीम और फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा।

पाकिस्तान कैसे क्वालीफाई कर सकता है?

अगर पाकिस्तान बाकी बचे दोनों मैच हारा - टीम बाहर हो जाएगी

अगर दो मैचों में से एक मैच में जीत मिली - आगे बढ़ने के लिए अन्य टीमों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा।

Advertisement

अगर अपने बचे हुए दोनों मैच जीतें - क्वालिफाई करने की संभावना बढ़ जाएगी, नेट रन रेट भी अहम हो सकता है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान का अगला मैच रविवार, 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। वो 27 फरवरी को रावलपिंडी में अपने अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश का सामना करेंगे। अब कुल मिलाकर पाकिस्तानी टीम और फैंस की निगाहें भारत के खिलाफ होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं क्योंकि इस मैच में हार-जीत ही पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में भविष्य तय कर सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार