Bangladesh vs New Zealand Champions Trophy 2025: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सोमवार (24 फरवरी) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम को 45 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ।

Advertisement

कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज नजमुल हुसैन शातों अर्धशतक जड़ते हुए 110 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 77 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में जाकेर अली ने 55 गेंदों में 45 रन बनाए। जिसके चलते बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए माइकल ब्रैसवेल ने 10 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा विलियम ओ’रूर्के ने 2 विकेट औऱ मैट हेनरी और काइल जैमीसन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत है।  न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी और इस मैच में जीत के साथ टीम की सेमीफाइनल की सीट पक्की हो जाएगी और बांग्लादेश को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीतना जरूरी है। 

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। बीमार डेरिल मिचेल औऱ नाथन स्मिथ की जगह काइल जैमीसन और रचिन रविंद्र की वापसी हुई है। वहीं बांग्लादेश टीम में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। सौम्या सरकार और तंजीम साकिब  की जगह महमादुल्लाह औऱ नाहिद राणा टीम में आए हैं। 

Advertisement

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (सी), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार