India vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में भारत को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत खास नहीं रही औऱ 47 रन के कुल स्कोर तक बाबर आजम औऱ इमाम उल हक आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और साउद शकील ने मिलकर पारी को थोड़ा संभाला और 104 रन की साझेदारी की, लेकिन इस दौरान रनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। 

Advertisement

साउद ने 76 गेंदों में पांच चौकों क मदद से 62 रन की पारी खेली, वहीं रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए। खुशदिल शाह 39 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 241 रन ही बना पाई। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 3 विकेट, हार्दिक पांड्या 2 विकेट, हर्षित राणा अक्षर पटेल औऱ रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार