Champions Trophy 2025 Points Table: साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (21 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 107 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने रियान रिकल्टन (103 रन), टेम्बा बावुमा (58 रन), रासी वैन डर डुसेन ने (52 रन) और एडेन मार्करम (नाबाद 52 रन) की पारियों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान 43.3 ओवर में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफगान टीम के लिए रहमत शाह (90) के अलावा कोई और खिलाड़ी बल्लेबाजी में अपना योगदान नहीं दे पाया। 

Advertisement

रिकल्टन बने जीत के हीरो

रिकल्टन को उनके विजयी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 106 गेंदों में 7 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। रिकल्टन के वनडे करियर का यह पहला शतक है। 

मैच का टर्निंग पॉइंट

साउथ अफ्रीका ने आखिरी के 10 ओवरों में 85 रन बटोरे, जिसके चलते टीम का स्कोर 300 के पार गया। इस दौरान मार्करम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। जबकि अफगानी गेंदबाज पूरी पारी के दौरान लगातार दबाव बनाने में असफल रहे। वहीं अफगानिस्तान की बल्लेबाजी मे शुरूआत धीमी रही औऱ पहले 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 38 रन बने।

Advertisement

हार पर क्यो बोले अफगानी कप्तान

मुझे लगता है हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। पिच ने दूसरी पारी में उनके लिए मददगार थी, लेकिन हमने पहले 20 ओवरों में जैसी बल्लेबाजी की वह मानक के अनुरुप नहीं था। मुझे लगता है कि आज टॉस अहम था, पिच में काफी दरारें थी। यह आमतौर वाली करांची पिच नहीं थी। उनके गेंदबाजों ने अनुशासन के साथ अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की।  मेरी उम्मीद अच्छा खेलने की थी, अपने काफी कुछ हासिल किया है और हमारे पास हर जगह लड़ने की क्षमता है। हमारे पास कुछ अहम मैच बचे हैं, हम आज को भूलकर आगे देखेंगे।।

पॉइंट्स टेबल

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी का यह पहला मुकाबला था औऱ इस शानदार जीत के साथ साउथ अफ्रीका की नेट रनरेट +2.140 हो गया है। वहीं ग्रुप ए में न्यूजीलैंड पहले औऱ भारत दूसरे स्थान पर काबिज है।  

बने खास रिकॉर्ड

रिकल्टन साउथ अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। हर्शल गिब्स ने अपनी टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए हैं। इसके अलावा ग्रीम स्मिथ, जैक कैलिस औऱ हाशिम अमला ने चैंपियंस ट्रॉफी में 1-1 शतक जड़ा है।

Advertisement

इसके अलावा आईसीसी टूर्नामेंट के डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले वह साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1996 वनडे वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में गैरी कस्टर्न ने नाबाद 188 रन की पारी खेली थी।

मार्करम ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो चैंपियंस ट्रॉफी में किसी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार