IPL 2020: एम एस धोनी (MS Dhoni) की सीएसके ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 9 विकेट से हराकर आईपीएल सीजन 13 का काफी सुखद अंत किया है। इस मैच के बाद से फैंस के मन में लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि क्या धोनी अगले आईपीएल में शिरकत करेंगे कि या नहीं? धोनी ने टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के एक सवाल का जवाब देते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Advertisement

टॉस के समय डेनी मॉरिसन ने धोनी से सवाल किया कि क्या पीली जर्सी में सीएसके के लिए यह उनका आखिरी मैच है? इस सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा था कि, 'निश्चितरूप से नहीं।' मैच के बाद सीएसके के खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस और लुंगी एनगीडी ने आपस में बातचीत की और एम एस धोनी की जमकर तारीफ की।

Advertisement

रिटायरमेंट की बात पर लुंगी एनगीडी ने फाफ डू प्लेसिस से कहा, 'हमने एमएस धोनी को मैच से पहले रिटायरमेंट से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए सुना। उनसे जब टॉस के दौरान सवाल पूछा गया कि क्या यह आखिरी बार है जब वह पीली जर्सी में मैदान पर नजर आ रहे हैं?' लुंगी एनगीडी ने हंसते हुए कहा मुझे लगता है कि उनके जवाब से डैनी को थोड़ा झटका लगा।'  

लुंगी एनगीडी की बात पर फाफ डू प्लेसिस कहते हैं, 'जब आप सीएसके की बात करते हैं, तब आप एमएस धोनी के बारे में सोचते हैं। आईपीएल को भी एमएस धोनी के खेलते रहने की जरूरत है। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं फैंस भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं।' बता दें कि आईपीएल सीजन 13 के शुरुआत में काफी कमजोर खेल का प्रदर्शन करने के बाद सीएसके की टीम टूर्नामेंट के अंत में कई टीमों के लिए बुरा सपना साबित हुई। सीएसके की टीम ने न केवल पंजाब की टीम को हराया बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी सारी उम्मीदों को भी खत्म कर दिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार