टेस्ट क्रिकेट में अपने बल्ले का लोहा मनवा चुके स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पिछले काफी समय से सुर्खियों बटोर रहे हैं। इंग्लैंड में खेली गई काउंटी क्रिकेट में उन्होंने जमकर धमाल मचाया और दिखाया कि वो टी-20 फॉर्मैट में भी तेज़ी से रन बना सकते हैं। अब उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी धमाल मचाना शुरू कर दिया है। 

Advertisement

एक समय पुजारा को सिर्फ टेस्ट बल्लेबाज़ माना जाता था और कोई इस बात की वकालत नहीं करता था कि वो वनडे या टी-20 फॉर्मैट खेल सकते हैं लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में सौराष्ट्र के लिए खेल रहे पुजारा ने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी लगाकर अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी है और दिखा दिया है कि वो एक अलग ही मिशन पर निकल पड़े हैं। नागालैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में पुजारा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 27 गेंदों पर फिफ्टी लगाने के साथ ही 35 गेंद पर 62 रनों की आतिशी पारी खेल डाली।

Advertisement

इस मैच में पुजारा ने ओपनिंग की और अपने पार्टनर तरंग गोहेल के साथ सौराष्ट्र के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी।इस मैच में सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। पुजारा ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 9 चौके और 2 स्टाइलिश छक्के भी लगाए। पुजारा की इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कई फैंस तो केएल राहुल को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि राहुल से अच्छा तो पुजारा को ऑस्ट्रेलिया ले जाते क्योंकि पुजारा इस समय अलग ही अंदाज़ में खेल रहे हैं। हालांकि, ये देखन दिलचस्प होगा कि क्या पुजारा अपना ये प्रदर्शन आगे भी जारी रखते हैं और अगर ऐसा होता है तो क्या सेलेक्टर्स उन्हें टेस्ट के बाद वनडे फॉर्मैट में भी शामिल करने की सोचेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार