आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। इस अहम मैच में क्रिस गेल को ओपनिंग करने का मौका मिला और फैंस को उम्मीद थी कि वो अपने बल्ले से रंग जमाएंगे लेकिन इस मैच में भी वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

Advertisement

42 साल के गेल ने आउट होने से पहले 10 गेंदों में 40 के मामूली स्ट्राइक रेट से 4 रन बनाए। मेहदी हसन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर बैठे और खड़े-खड़े क्लीन बोल्ड हो गए। गेल जिस गेंद पर आउट हुए वो बिल्कुल सीधी गेंद थी लेकिन ना तो उनका फुटवर्क दिखा और ना उनका माइंडसेट पुराने गेल जैसा दिखा।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में गेल का फ्लॉप शॉ ना सिर्फ वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द बना हुआ है बल्कि उनके फ्रेंचाईज़ी क्रिकेट में खेलने को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहा है। ऐसे में अगर ये बूढ़े गेल का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट हो तो हमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनका खराब फॉर्म देखते हुए आईपीएल में भी टीमें उन पर शायद दांव नहीं लगाएंगी।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे इस मैच को जो भी टीम हारेगी उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना यहीं टूट जाएगा। जबकि जो टीम जीतेगी उसकी उम्मीदें ज़िंदा रहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार