मुंबई, 12 दिसम्बर (CRICKETNMORE)। चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को भारतीय स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच हुए विवाद को इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने निराशाजनक बताया है। 

बेहद खूबसूरत है मनोज तिवारी की वाइफ देखकर दिवाने हो जाएगें

Advertisement

भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड को पारी और 36 रनों से मात देते हुए पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है।पांचवें दिन सोमवार को इंग्लैंड के लिए आखिरी बल्लेबाज के तौर बल्लेबाजी करने आए एंडरसन के साथ अश्विन भी पिच तक उनके साथ ही आए। दोनों के बीच कुछ छींटाकशी हुई।

Advertisement

दरअसल, चौथे दिन के बाद एंडरसन ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया था। एंडरसन ने कहा कि कोहली का मौजूदा फॉर्म भारतीय पिचों के कारण है। अश्विन और एंडरसन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए कोहली और मैदानी अंपायर माइकस इरसमस ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया।

कुक के मुताबिक इंग्लैंड का मानना है कि एंडरसन के बयान को गलत तीरके से पेश किया गया। कुक ने कहा कि अश्विन और उनकी टीम अपने कप्तान के साथ खड़ी हुई है लेकिन उन्होंने इस वाकये को निराशजनक बताया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कुक के हवाले से कहा, "इसका अंत अच्छा नहीं हुआ। दोनों टीमों ने जिस खेल भावना से खेला उसको देखते हुए ऐसा अंत निराशाजनक था।"

Advertisement

कुक ने कहा, "यह साफ तौैर पर जिम्मी (एंडरसन) द्वारा कल दिए गए बयान के बाद हुआ है जिसे अलग तरीके से पेश किया गया। उन्होंने सिर्फ एक तथ्य दिया था जिस पर कोहली भी काफी हद तक सहमत होंगे।" कोहली इस मामले पर अपने स्वाभव के विपरीत नरम दिखे और उन्होंने कहा, "पहली बार मैं मामले को खत्म करने की कोशिश कर रहा था वो भी तब जब एंडरसन थे। एंडरसन ने जो संवाददाता सम्मेलन में कहा था उससे अश्विन खुश नहीं थे जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था। इसलिए मुझे पता भी नहीं था कि क्या हो रहा है। मैं वहां हंस रहा था।"

विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार