वेस्टइंडीज के महान पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा है कि बुमराह के अंदर टेस्ट क्रिकेट में भी एक बेजोड़ गेंदबाज बनने की क्षमता है।

Advertisement

वाल्श ने कहा है कि बुमराह बहुत ही शानदार तकनीकी तेज गेंदबाज हैं और उनके अंदर इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे बड़े गेंदबाज बनने की झलक दिखती है।

Advertisement

वाल्श ने टाइम्स ऑफ इंडिया के से बातचीत करते हुए कहा , "उनके पास एंडरसन और ब्रॉड के जैसे सफल होने की काबिलियत है। वो बहुत ही शानदार गेंदबाज है। उनका रन-अप लेने का तरीका लोगों को हंसाने वाला है लेकिन शायद वो उनके लिए परफेक्ट है।"

वाल्श का कहना है कि अगर बुमराह खुद को लंबे समय के लिए फिट रखते है और तो उनके(एंडरसन और ब्रॉड) जैसे गेंदबाज बन सकते है। उन्होंने कहा कि अगर वो अपने फिटनेस पर ध्यान देते है तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल कर सकते है। सिर्फ यह देखना है कि बुमराह के अंदर सफलता की कितनी भूख है।

आपकों बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट के आंकड़े को छुआ तो वहीं एंडरसन पाकिस्तान सीरीज में टेस्ट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने।

आपकों बता दें की बुमराह 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार