मैथ्यू फ़ोर्डे (Matthew Forde) की गेंदबाजी, वहीं सीन विलियम्स (Sean Williams) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की पारियों के दम पर सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) ने शुक्रवार (18 अगस्त) को डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2023 के मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) को 54 रनों से हरा दिया। किंग्स के 201 रन के जवाब में रॉयल्स की टीम 147 रनों पर ऑलआउट हो गई। 12 रन देकर 3 विकेट लेने के लिए फ़ोर्डे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स की शुरूआत अच्छी रही और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने जॉनसन चार्ल्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। डु प्लेसिस ने 32 गेंदों में 46 रन और चार्ल्स ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके अलावा विलियम्स ने 30 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। 

Advertisement

रॉयल्स के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट और कायम अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे और 89 रन के कुल स्कोर तक 8 विकेट गिर गए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नईम यंग ने 39 गेंदों में 48 रन की शानदार पारी खेली और हार के अंतर को कम किया। 

Also Read: Cricket History

किंग्स के लिए मैथ्यू फोर्डे ने 3 विकेट, क्रिस सोल, अल्जारी जोसेफ,सिकंदर रजा,खैरी पिएरे, रोस्टन चेज और सैड्रैक डेसकार्टेस ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार