बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की इमर्जिंग टीम्स के बीच मुकाबले में खेल से ज़्यादा एक फिज़िकल झड़प ने सबका ध्यान खींचा। बांग्लादेश के बल्लेबाज़ रिपन मंडल और साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ त्शेपो नटुली के बीच नोंकझोंक इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। 

Advertisement

मिरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ, जो क्रिकेट के मैदान पर कम ही देखने को मिलता है। बांग्लादेश के नंबर 10 बल्लेबाज़ रिपन मंडल ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर त्शेपो नटुली की गेंद पर सीधा छक्का जड़ा, जिसके बाद नटुली आपा खो बैठे।

Advertisement

कैमरा बॉल की उड़ान को फॉलो कर रहा था, लेकिन जैसे ही कैमरा वापस पिच पर लौटा, नटुली मंडल की तरफ बढ़ते दिखे। उन्होंने पहले कुछ कहा, फिर गुस्से में आकर मंडल के हेलमेट की ग्रिल पकड़ ली। मंडल ने भी खुद को पीछे धकेला, जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर्स ने आकर मामला संभाला।

VIDEO:

हालांकि बाद में नटुली ने मंडल को आउट कर दिया, लेकिन तब तक मामला गरमाया जा चुका था। मैच ऑफिशियल्स अब इस घटना की जांच में जुटे हैं और डिसिप्लिनरी एक्शन की तैयारी चल रही है। मैच रेफरी सलीम शहेद ने बताया है कि वह अंपायरों की रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों बोर्ड को अनुशासनात्मक सुझाव भेजे जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

मैच की बात करें तो यह चार दिवसीय मुकाबला 27 मई से ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल 242/7 के स्कोर पर समाप्त किया। इफ्तिखार हुसैन इफ्ती ने शानदार 109 रन बनाए, जबकि मोइन खान ने 91 रनों की अहम पारी खेली। दूसरे दिन निचले क्रम ने भी योगदान दिया और टीम का स्कोर 371 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के लिए एंडिले मोगगाकाने ने 3 विकेट झटके, जबकि शेपो नटुली ने 2 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार