इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर के नाम है। बाउचर ने टेस्ट,वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 467 मैचों की 596 पारियों में 952 कैच लपके हैं।
Advertisement
इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट हैं। गिलक्रिस्ट ने अपने इंटरनेशनल करियर में बतौर विकेटकीपर 813 कैच पकड़े। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक के अपने इंटरनेशनल करियर में 620 कैच पकड़े हैं।
Advertisement