टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले में एक दिलचस्प फैन मोमेंट देखने को मिला। बिग बॉस मराठी की पूर्व कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा हाथ में खास पोस्टर लेकर अभिषेक शर्मा को सपोर्ट करती नजर आईं। उनका यह प्यार भरा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने मैच के माहौल को और भी खास बना दिया।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बुधवार (4 फरवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ फैन मोमेंट ने भी सुर्खियां बटोरीं। इसी दौरान बिग बॉस मराठी की पूर्व कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा स्टैंड्स में एक रंगीन पोस्टर के साथ नजर आईं, जिस पर लिखा था की, “क्रश नहीं, पूरे देश का प्यार हो तुम।”

Advertisement

यह पोस्टर खास तौर पर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए था। फील्डिंग के दौरान जब अभिषेक की नजर इस मैसेज पर पड़ी तो वह मुस्कुराते हुए नजर आए। यह हल्का-फुल्का और भावनात्मक पल कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं।

इस फैन इंटरैक्शन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बने जोश और उत्साह को और बढ़ा दिया। सेलिब्रिटी की मौजूदगी और अनोखे सपोर्ट अंदाज ने यह दिखा दिया कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए फैंस का प्यार किस कदर खास है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो भारत ने इस वॉर्मअप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 30 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें ईशान किशन की 20 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी सबसे बड़ा आकर्षण रही। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार विकेट गंवाती रही और जीत से दूर रह गई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार