साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने सोमवार (31 अक्टूबर) को खेले गए CSA T20 Challenge 2022-23 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। टाइटंस के लिए खेल रहे ब्रेविस ने नाइट्स (Titans vs Knights) के खिलाफ पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में हुए मुकाबले  में 57 गेंदों का सामना करते हुए 284.21 की स्ट्राईक रेट से 162 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया।

Advertisement

ब्रेविस ने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके (52 रन) और 13 छक्के (78 रन) जड़े, यानी अपनी पारी के 130 रन उन्होंने 26 गेंदों में सिर्फ चौकों छक्कों से ही बना डाले। यह 19 साल के ब्रेविस का यह पहला टी-20 शतक है।

Advertisement

ब्रेविस की पारी के दम पर टाइटंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

नाइट्स ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन ब्रेविस सभी पर भारी पड़ा। वह पारी के 20वें ओवर में गेराल्ड कोएत्ज़ी का शिकार बने। 

ब्रेविस टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मसाकाद्जा और हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने टी-20 में नाबाद 162 रन की पारी खेली है। नाबाद 175 रन के साथ क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और दूसरे नंबर पर एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 172 रन बनाए हैं। 

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

बता दें कि ब्रेविस बेबी एबी के नाम से मशहूर हैं औऱ उनकी इस पारी के देखकर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने भी उनकी तारीफ की है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार