IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी कसर कसना शुरू कर दिया है। इसी बीच पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम मेगा ऑक्शन में दो स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टारगेट करने वाली है।  

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और घातक तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को किसी भी हाल में खरीदना चाहती है। हालांकि वो ऐसा तब ही कर सकेंगे जब ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी द्वारा मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन ना किए जाए।

Advertisement

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन लंबे समय तक सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने आठ सीजन CSK के लिए खेले। आईपीएल के दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स बैन रही और तब अश्विन टीम से अलग हुए। इसके बाद वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने। वो आईपीएल में अब तक कुल 211 मैच खेलकर 800 रन और 180 विकेट चटका चुके हैं। मौजूदा समय में वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।

बात करें अगर मोहम्मद शमी की तो वो बीते समय में गजब की फॉर्म में रहे हैं। पिछला आईपीएल सीजन शमी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए, लेकिन इससे पहले साल 2020 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 20 विकेट और साल 2021 में 19 विकेट झटके। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ODI वर्ल्ड कप 2023 में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया ऐसे में ये साफ है कि उन पर सिर्फ सुपर किंग्स ही नहीं, बल्कि सभी टीमें निगाहें लगा कर बैठी होंगी। ऐसे में ये भी देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि गुजरात टाइटंस उन्हें छोड़ती है या नहीं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार