18 अगस्त, (CRICKETNMORE)। 19 अगस्त में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त को डरबन में खेला जाएगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज ने डेल स्टेन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि बहुत जल्द साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट में नंबर वन टीम बन जाएगी। भारत को लगा बड़ा झटका, चौथे टेस्ट से बाहर हुआ ये बड़ा दिग्गज

Advertisement

अपने चोटों के वजह से हाल में काफी परेशान रहे डेल स्टेन ने कहा है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छी गेंदबाजी करना चाहतें हैं और साथ ही साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड पर भारी जीत दिलाना चाहते हैं। स्टेन ने कहा कि यदि आप टेस्ट क्रिकेट में 145/kmph  की रफ्तार के साथ गेंदबाजी करते हैं तो आपको पूरे दिन गेंदबाजी करने में परेशानी आती है। यदि आप टेस्ट क्रिकेट में अपनी गति को कुछ कम करके लगभग 140/kmph  की रफ्तार के सआथ गेंदबाजी करने की ऱणनीति अपनाते हैं तो आप हो सकता है पूरे दिन इसी रफ्तार के साथ अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। OMG: सुपरस्टार "धोनी" ने रजनीकांत के स्टाइल में वेस्टइंडीज को दी चेतावनी

Advertisement

इसके अलावा स्टेन ने भी कहा कि वो चोट से पूरी तरह से ऊबर गए हैं और आने कल से शुरु हो रहे टेस्ट सीरीज में कमाल करना चाहते हैं। इसके साथ –साथ स्टेन ने ये भी कहा कि टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी टीम अपनी रैंकिंग सुधारना चाहती है। हमारी टीम के खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल दिखाना चाहते हैं ताकि वो टेस्ट क्रिकेट में अव्वल रैंकिंग पा सके। टेस्ट क्रिकेट के किंग कोहली ने दिया भड़काउ बयान जिससे वर्ल्ड क्रिकेट बौखलाया

स्टेन ने ये भी कहा कि आगामी टेस्ट सीरीज में डिविलियर्स और डूप्लेसिस की कमी तो जरूर खलेगी लेकिन साथी खिलाड़ी इस कमी को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे। स्टेन ने ये भी कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट रैंकिंग के 7 नंबर से नंबर वन बननें के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। हमें पता हैं कि यह बेहद ही मुश्किल काम है लेकिम हमारी टीम लगातार 2 से 3 साल अच्छा खेल दिखाकर इस कारनमें को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। देखें तस्वीरें: रक्षाबंधन के दिन अपने बहनों से दूर हैं टीम इंडिया के ये सितारे

गौरतलब है कि इस समय भारत की टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर है तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम इस समय नंबर 7 पर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार