Danni Wyatt-Hodge Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (5 जुलाई) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में इंग्लैंड की अनुभवी सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया, जो इससे पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया था।
फाइनल मुकाबले से पहले डैनी वायट-हॉज को इस टूर्नामेंट में 300 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 6 रन की जरूरत थी। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर अपना छठा रन पूरा करते ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। इसके साथ ही वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 300 रन बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं।
डैनी वायट-हॉज इस पूरे टूर्नामेंट में इंग्लैंड की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 7 मैचों में 302 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 60.40 और स्ट्राइक रेट 149.50 रहा। उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी निकले, जिसकी बदौलत इंग्लैंड फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहा।
इस मामले में डैनी वायट-हॉज के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी नाम शामिल है। मूनी ने 2020 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 259 रन बनाए थे, जबकि मेग लैनिंग तीसरे नंबर हैं, जिन्होंने 2014 में 257 रन बनाए थे।
महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन
- डैनी वायट-हॉज (इंग्लैंड, 2026) – 302 रन
- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया, 2020) – 259 रन
- मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया, 2014) – 257 रन
- स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज, 2016) – 246 रन
- एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया, 2020) – 236 रन
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि इस खिताबी मुकाबले में डैनी वायट-हॉज बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उन्हें ज्यादा देर क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया और वह सिर्फ 9 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड महिला (प्लेइंग XI): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग XI): बेन मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।