आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में न्यूज़ीलैंड के हाथों मिली 8 विकेट की करारी हार ने भारतीय टीम का सफर लगभग खत्म कर दिया है। इस हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें ना के बराबर हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

टीम इंडिया को ट्रोल करने की इस कड़ी में वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी का नाम भी जुड़ चुका है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार पर सैमी भी ट्रोलिंग करने से पीछे नहीं हटे। सैमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'Ooooops मैंने अभी-अभी मेरी प्लेलिस्ट में ये गाना बजते हुए सुना है, "someone please call 911, I’m in trouble I’m in really big trouble"।

Advertisement

ये गाना हॉलीवुड के मशहूर रैपर वायक्लिफ ज़ीन ने गाया है और इस गाने को लेकर ही सैमी ने टीम इंडिया पर तंज़ कसा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब डैरेन सैमी ने टीम इंडिया को ट्रोल करने की कोशिश की है। वो समय-समय पर भारत को कई मौकों पर ट्रोल करते रहे हैं। 

सैमी के अलावा कई पाकिस्तानी फैंस भी टी 20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय हार का जश्न मना रहे हैं। वहीं, फिलहाल भारत में हार का मातम पसरा हुआ है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से टीम इंडिया किस तरह से वापसी करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार