Sri Lanka vs Australia: श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने शनिवार (11 जून) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। शनाका ने 25 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेली।

Advertisement

शनाका ने अपनी पारी की पहली 12 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए। फिर अगली 13 गेंदों में 369.24 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बना डाले।

Advertisement

शनाका पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए डेथ ओवरों में अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 17वें ओवर में 2 रन, 18वें ओवर में 21 रन, 19वें ओवर में 12 रन और 20वें ओवर में 15 रन बनाए। 

इसके अलावा शनाका ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 500 रन भी पूरे कर लिए। कुमार संगाकारा के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले श्रीलंका के दूसरे कप्तान हैं।

श्रीलंका ने इस मुकाबले में रन चेज के दौरान आखिरी के तीन ओवरों में 59 रन बनाए। जो टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते किसी टीम द्वारा आखिरी के तीन ओवरों में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। 

इस मुकाबले में श्रीलंका ने चार विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के 176 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने एक गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली।  श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी चार ओवरों में 65 रनों की दरकार थी। जिसके बाद शनाका ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार