टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बाद संभलते हुए भारत के सामने 188 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। साउथ अफ्रीका को इस स्कोर तक पहुंचाने में अफ्रीकी टीम के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर ने अहम भूमिका निभाई। मिलर ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ पहले तो 97 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की और अंत में आउट होने से पहले 35 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी भी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही मिलर ने टीम इंडिया के खिलाफ कई रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। आइए आपको बताते हैं कि मिलर ने अपनी इस पारी के दौरान कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

Advertisement

टी-20I में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के

Advertisement

मिलर ने इस मैच में अपनी 63 रनों की पारी के दौरान 3 गगनचुंबी छक्के लगाए और इसके साथ ही वो टी-20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे निकल गए। मिलर ने भारत के खिलाफ 26 टी-20I पारियों में 39 छक्के लगाए हैं और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (38) को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में बाकी खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है।

39 - डेविड मिलर (26)*
38 - ग्लेन मैक्सवेल (22)
35 - निकोलस पूरन (20)
30 - दसुन शनाका (23)
28 - एविन लुईस (8)
27 - कीरोन पोलार्ड (13)
27 - जोस बटलर (24)

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

भारत के खिलाफ इस अर्द्धशतक के साथ ही मिलर भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। इन सभी खिलाड़ियों ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 2-2 अर्द्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

भारत के खिलाफ टी-20I में सबसे ज़्यादा रन

अपनी इस पारी के साथ ही मिलर भारत के खिलाफ टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। मिलर के 26 टी-20I पारियों में 626 रन हो गए हैं औऱ अब उनसे आगे सिर्फ जोस बटलर हैं जिन्होंने 24 टी-20I पारियों में 644 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है।

Also Read: LIVE Cricket Score

644 - जोस बटलर (24)
626 - डेविड मिलर (26)*
592 - निकोलस पूरन (20)
576 - ग्लेन मैक्सवेल (22)
513 - क्विंटन डी कॉक (15)
500 - एरॉन फिंच (18)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार