23 सितंबर। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की बराबरी कर ली है। मिलर ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या का कैच पकड़ अपने 50 कैच पूरे किए।

Advertisement

उन्होंने 72 मैचों में इतने कैच पकड़े हैं। वहीं मलिक ने 111 मैचों में इतने कैच पकड़े थे।

Advertisement

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने की सूची में तीसरा नाम मिलर के हमवतन अब्राहम डिविलियर्स का है। डिविलियर्स के हिस्से 44 कैच हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के रॉस टेलर (44) और फिर सुरेश रैना (42) का नंबर है।साउथ अफ्रीका ने तीसरा टी-20 मैच में नौ विकेट से जीत सीरीज का अंत 1-1 से बराबरी पर किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार