England vs Australia 2nd T20I:ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk)  ने शुक्रवार (13 सितंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशऩल में शानदार अर्धशतक जड़ा। बता दें कि स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेजर-मैकगर्क को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में जगह नहीं मिली थी। लेकिन मिचेल मार्श के बाहर होने के बाद दूसरे मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। 

Advertisement

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे फ्रेजर-मैकगर्क ने 31 गेंदों में चार चौकों औऱ दो छ्क्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। फ्रेजर-मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने 23 साल से कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक बनाया है। 

Advertisement

फ्रेजर-मैकगर्क ने 22 साल 155 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा। उनसे पहले पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा किया था। वॉर्न ने 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में 22 साल 76 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का विशाल स्कोर बनाया। फ्रेजर-मैकगर्क के अलावा जोश इंगलिस ने 26 गेंदों में 42 रन और कार्यवाहक कप्तान ट्रैविस हेड ने 14 गेंदों में 31 रन की तूफानी पारी खेली। 

इंग्लैंड के लिए लिविंगस्टोन और ब्रायडन कार्से ने 2-2 विकेट, आदिल रशीद औऱ सैम कुरेन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 1 ओवर बाकी रहते हुए 7 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। लिविंगस्टोन ने गेंद के बाद बल्ले से कमाल दिखाया औऱ 47 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें छह चौके औऱ पांच छक्के जड़े। इसके अलावा जैकब बैथल ने 24 गेंदों में44 रन और कप्तान फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में 39 रन की महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैथ्यू शॉर्ट ने 5 विकेट औऱ सीन एबॉट ने 2 विकेट हासिल किए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार