IPL 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रनों से हराकर जीता, लेकिन इस मैच के बाद बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को सजा सुना दी। दरअसल, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक सकी थी जिस वजह से DC कैप्टन डेविड वॉर्नर पर जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

SRH vs DC मैच के बाद बीसीसीआई द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए यह बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है कि क्योंकि उनकी टीम निर्धारित समय में अपने ओवर खत्म नहीं कर सकी। यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के कारण लगा है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से यह पहली बार हुआ है ऐसे में सिर्फ कप्तान को सजा सुनाई गई है।

Advertisement

विराट कोहली हो सकते हैं बैन

डेविड वॉर्नर ही नहीं बल्कि विराट कोहली पर भी बीसीसीआई की मार पड़ी है। दरअसल, हाल ही में आरसीबी और आरआर के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें आरसीबी ने भी स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। यही वजह है अब बीसीसीआई ने टीम के कप्तान विराट कोहली पर 24 लाख और बाकी खिलाड़ियों (इम्पैक्ट प्लेयर संग) पर 6 लाख या 25 प्रतिशित (जो भी कम हो) मैच फीस का जुर्माना लगाया है।

आईपीएल 2023 में आरसीबी ने दूसरी बार स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की, इसलिए पूरी टीम को सजा सुनाई गई है। अगर ऐसा एक बार फिर होता है तो ऐसे में  टीम के कप्तान पर एक मैच का बैन लग सकता है। बीते समय में फाफ डु प्लेसिस अपनी इंजरी के कारण टीम की अगुवाई नहीं कर रहे हैं जिस वजह है बैन होने का खतरा विराट कोहली के सिर पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार