26 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में हुए पांचवें और अंतिम वन डे मैच में डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। इन दोनों की ने मिलकर साझेदारी कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वॉर्नर और हेड की जोड़ी ने मिलकर पाकिस्तान गेंदबाजों की जमकर धुनाई की औऱ 41.3 ओर में पहले विकेट के लिए 284 रन जोड़े। यह वन डे क्रिकेटे इतिहास में पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रन से चुक गए।

Advertisement

पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनत जयसूर्या और उपुल थरंगा के नाम है जिन्होंने मिलकर 1 जुलाई 2006 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 286 रनों की साझेदारी की थी। इसके साथ यह ऑस्ट्रेलिया की अपने घर में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले स्टीव स्मिथ ने वॉर्नर के साथ मिलकर 2015 में पर्थ में 260 रन बनाए थे। इसके अलावा यह पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई की सबसे बड़ी साझेदारी है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड आरोन फिंच और शॉन मार्श के नाथ था। जिन्होंने इडनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ 246 रन जोड़े थे। वॉर्नर 179 रन बनाकर 42वें ओवर में आउट हुए। ट्रेविस हेड ने 128 रन बनाए। यह उनका वन-डे क्रिकेट में पहला शतक है। इयोन मॉर्गन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार