कोलकाता, 17 मई (CRICKETNMORE): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी टीम के साथ खिलाड़ियों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की तुलना काल्पनिक सुपरहीरो 'बैटमैन' और 'सुपरमैन' से की है। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रनों की साझेदारी करने वाले डिविलियर्स और कोहली ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 115 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

इस मुकाबले में बेंगलोर ने कोलकाता को नौ विकेट से हराया। 

Advertisement

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में गेल ने कहा, "इन दोनों खिलाड़ियों ने 'सुपरमैन' और 'बैटमैन' की तरह खेला। वे दोनों अपनी फार्म में थे, विशेषकर कोहली। उन्हें अपने इस प्रदर्शन को बनाए रखना चाहिए और जितना हो सके उतने अधिक रन हासिल करने चाहिए। वे बेंगलोर के लिए काफी बेहतरीन काम कर रहे हैं।"

दोनों बल्लेबाजों ने बेंगलोर का भविष्य बदल दिया है। कोहली ने गेल द्वारा आईपीएल के एक सत्र में बनाए गए 733 रनों के स्कोर को पार कर लिया। 

कोहली के वर्तमान में 752 रन हैं और गेल ने प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस सत्र के समाप्त होने तक 1000 रनों के स्कोर तक पहुंच सकते हैं। 

गेल ने कहा, "अब तक आईपीएल में ऐसी उपलब्धि हासिल करने के लिए मुझे उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। दो ओर मुकाबलों के साथ हो सकता है कि उनका स्कोर 1000 रनों के पार हो जाए और क्या पता हम प्लेऑफ में पहुंच जाएं।"

Advertisement

जमैका के निवासी ने यह भी कहा कि कोहली की इच्छा अपने पिछले मुकाबलों से बेहतर प्रदर्शन करने की है और इस साल यहीं उनकी सफलता का मुख्य कारण है। 

गेल ने कहा, "यह हमेशा से एक संकल्प के बारे में रहा है। वह एक ऐसे इंसान हैं, जो कभी भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहते। वह हमेशा अपने पिछले मुकाबले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जो कि अच्छी बात है। कोई भी बल्लेबाज अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर करना चाहेगा और आप इस क्रम में आगे बढ़ते रहते हैं, विशेषकर जब आप अच्छी फार्म में हों।"

उन्होंने कहा, "कोहली काफी अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, यह हर बार विस्फोटक प्रदर्शन नहीं, बल्कि अच्छे प्रदर्शन के बारे में है। वह काफी फिट हैं और अगर आप देखें, तो कोहली पूर्ण रूप से एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

बेंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो ओर मुकाबले जीतने की जरूरत है और गेल का मानना है कि अगर टीम ने ऐसा कर दिया, तो वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जाएगी। 

गेल से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "इंशाल्लाह, आशा है कि हम आगामी मुकाबलों में जीत हासिल कर लें, क्योंकि यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।" 

ईडन गार्डन्स में आई भीड़ को बेंगलोर का समर्थन करते देखने से गेल हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मुझे जरा सी भी हैरानी नहीं है। हमारे कई प्रशंसक हैं। उन्हें चौके और छक्के लगते देखने पसंद हैं। अगर आप अपने घर से अलग खेल रहे हैं और ऐसे प्रशंसक मिले, तो इससे घर जैसा एहसास होता है।"

Advertisement

गेल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलना पसंद है। इस मैदान पर पिछली बार खेले गए मुकाबले में उन्होंने 96 रन बनाए थे।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार