चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने वाले उनके छोटे चचेरे भाई राहुल चाहर के बीच इंस्ट्राग्राम पर हुई 2 सप्ताह पुरानी बातचीत तेजी से वायरल हो रही है। यह तब हुआ जब यूएई में तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसके बाद से ही उनके इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट सभी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Advertisement

करीब 2 सप्ताह पहले दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उनके साथ सुरेश रैना, पीयूष चावला तथा कर्ण शर्मा नजर आये थे। उस पोस्ट पर दीपक चाहर के छोटे भाई राहुल चाहर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि,"भाई आपका मास्क कहां है? क्या ये सोशल डिस्टेंसिंग है?"

Advertisement

राहुल के इस कमेंट के जवाब में दीपक चाहर ने जवाब दिया था कि, "हमारी 2 बार जांच हुई और रिजल्ट निगेटिव आया है और हम परिवार के साथ मास्क नहीं पहनते।"

लेकिन जब से ये खबर मिली कि चेन्नई सुपर किंग्स के 13 सदस्यों का कोरोना टेस्ट पोसिटिव आया जिसमें टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल है तो उनके इस पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट को हर तरफ शेयर किया जा रहा है।

आपकों बता दें कि अब चेन्नई की पूरी मैनजमेंट को 2 सप्ताह क्वारंटाइन में रहना होगा और उसके बाद कोरोना टेस्ट निगेटिव आऩे के बाद ही उन्हें अभ्यास करने की अनुमति मिलेगी। बता दें की स्पिर राहुल चाहर मुंबई इंडियंस  का हिस्सा हैं औऱ इस समय टीम के साथ यूएई में हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार