Delhi Capitals vs Gujarat Giants, WPL Dream 11 Prediction

Advertisement

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी शानदार रहा है। DC 5 में से 4 मैच जीत चुकी है, वहीं GG को 5 में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्पिन गेंदबाज़ों को काफी अच्छी मदद मिलती है, ऐसे में आज किसी स्पिनर या स्पिन ऑलराउंडर पर दांव खेला जा सकता है। एश गार्डनर पर दांव खेलना अच्छा फैसला होगा। गार्डनर एक क्वालिटी ऑलराउंडर हैं और अब तक वह टूर्नामेंट में 7 विकेट और 52 रन बना चुकी हैं। उपकप्तान के तौर पर मरिज़नने कप्प, मेग लैनिंग, या शेफाली वर्मा को चुना जा सकता है।

DEL-W vs GUJ-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरूवार, 16 मार्च, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

DEL-W vs GUJ-W, Pitch Report

ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को ही मदद करती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन रहता है। स्पिनर्स गेम को इन्जॉय कर सकते हैं।

यहां पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया था जिसमें MI ने GG के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में गुजरात जायंट्स महज 107 रन ही बना सकी और मैच 55 रनों से हार बैठी थी।

DEL-W vs GUJ-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Delhi Capitals vs Gujarat Giants, Dream 11 Team

विकेटकीपर - सुषमा वर्मा
बल्लेबाज- मेग लैनिंग (उपकप्तान), सोफिया डंकले, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल
ऑलराउंडर - जेस जोनासेन, मरिज़नने कप्प, एश गार्डनर (कप्तान), किम गर्थ
गेंदबाज- शिखा पांडे

Delhi Capitals Probable Playing XI 

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिज़नने कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस

Gujarat Giants Probable Playing XI

सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एश गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, स्नेह राणा (कप्तान), मानसी जोशी

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार