IPL 2020: आईपीएल के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 82 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मैच के दौरान ए बी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने 33 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इस धमाकेदार पारी के दौरान डी विलियर्स ने 6 छक्के और 4 चौके मारे। डी विलियर्स ने शारजाह के मैदान पर एक ऐसा छक्का मारा जो मैदान के बाहर रोड पर चलती गाड़ी पर जा लगा। डी विलियर्स के इस दमदार छक्के को देखकर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने रिएक्ट किया है। रबाडा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ए बी डी विलियर्स अब आप कारों पर भी मार रहे हैं।' रबाडा के इस ट्वीट पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि ए बी डी विलियर्स को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल सीजन 13 में आरसीबी की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के भी 7 मैचों में 10 ही अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को अपना अगला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 अक्टूबर को खेलना है। 

बात करें रबाडा की तो आईपीएल सीजन 13 में वह जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रबाडा ने अब तक खेले गए आईपीएल के 7 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। रबाडा ने अब तक सारे मैचों में विकेट लिए हैं। रबाडा के पास अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने के चलते पर्पल कैप भी है। रबाडा के बाद 11 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार