दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ सोमवार (11 मई) को धर्मशाला में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे करने में विफल रही, जिसके चलते पटेल पर यह भारी जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया” दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमयिर लीग 2026 के मैच नंबर 55 में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीज़न में उनकी टीम का आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-गति उल्लंघनों से संबंधित है। इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”
इस मुकाबले में दिल्ली की जीत में अक्षर पटेल ने अहम रोल निभाया और टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली के लिए 30 गेंदों में 56 रन की परी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के जड़े।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन और प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए।
जवाब में दिल्ली ने 1 ओवर बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली। जिसमें डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।