जेमिमा रोड्रिग्स, मैग लैनिंग के तूफानी अर्धशतक और जेस जोनासेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार (5 मार्च) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हरा दिया। पांच मैचों में चौथी जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली पहली टीम बनी है जिसने मुंबई के खिलाफ सफलतापूर्वक स्कोर डिफेंड किया है। 

 
Advertisement

रोड्रिग्स को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। रोड्रिग्स ने 33 गेंदों में 8 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन, वहीं कप्तान लैनिंग ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

शबनीम इस्माइल,साइता इशाक, पूजा वस्त्राकर और हैली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मुंबई इंडियंस इसके जवाब में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। अमनोत कौर टॉप स्कोरर रही औऱ उन्होंने 27 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके अलावा हैली मैथ्यूज ने 29 रन और एस सजना ने नाबाद 24 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

Advertisement

दिल्ली के लिए जेस जोनासेन  ने 3 विकेट, मैरिज़ेन कैप ने 2 विकेट, शिखा पांडे, तितास साधु और राधा यादव ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार