IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals: ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 203 रन बनाए, जिसके जवाब में KKR की टीम 163 रन पर सिमट गई। केएल राहुल ने बल्ले से कमाल किया, वहीं कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने गेंद से मैच पलट दिया।

Advertisement

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 40 रन जोड़े। पोरेल 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल ने एक छोर संभाले रखा और लगातार रन बटोरते रहे।

Advertisement

राहुल को इसके बाद साहिल परख का साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन की अहम साझेदारी की। साहिल परख ने इस दौरान 17 गेंदों में 24 रन जोड़े। वहीं राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। मध्य ओवरों में अक्षर पटेल ने भी तेजी से रन बनाए और 25 गेंदों में 39 रन की अहम पारी खेली। 

इसके अलावा आखिरी ओवरों में डेविड मिलर ने भी 19 गेंदों में तेज 28 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में सौरभ दुबे ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और सुनील नारायण को 1-1 सफलता मिली।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 26 गेंदों में 43 रन जोड़े। हालांकि फिन एलन 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मनीष पांडे ने 16 गेंदों में 25 रन ही जोड़ पाए।

Advertisement

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जरुर एक छोर संभाले रखा और 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही KKR की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। रोवमैन पॉवेल ने 29 रन जरूर बनाए, लेकिन इसके अलावा बाकी निचला क्रम ज्यादा देर टिक नहीं सका और कोलकाता की पूरी टीम को 18.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज का अंत 14 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर किया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 13 अंकों के साथ सातवें पायदान पर रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट झटके। वहीं मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल को भी 1 सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार